किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: PM Kisan Status
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट | PM Kisan Yojana List 2022 | पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसान 8वी किस्त | PM Kisan Status 2022 | किसान सम्मान निधि लिस्ट | Kisan Samman Nidhi eKYC | किसान सम्मान निधि 10वी किस्त | Kisan Samman Nidhi List
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट को केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है । देश के जिन छोटे व सीमांत किसानो ने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह लाभार्थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Kisan Samman Nidhi List में अपना नाम देख सकते है। जिन लोगो का नाम इस किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2022 में आएगा उन्हें सरकार द्वारा 6000 रूपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी । किसान सम्मान निधि लिस्ट, PM Kisan Status, आधार रिकॉर्ड व Kisan Samman Nidhi List से जुडी सभी जानकारी हमारे द्वारा प्रदान की जारी है

किसान सम्मान निधि 10वीं किस्त
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक सरकार द्वारा 9 किस्ते जारी की जा चुकी है। 10वीं किस्त की राशि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में वितरित की गई। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की गई है। 10.09 करोड़ किसानों को नववर्ष के तोहफे के रुप में ये राशि ट्रांसफर की गई। जल्द बाकी किसानों को भी किसान सम्मान निधि 10वीं किस्त की राशि पहुंचाई जाएगी। 10.09 करोड़ किसानों को कुल 20946 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने देश भर के कई किसान उत्पादक संगठनों से भी बातचीत की। इन सभी संगठनों से भविष्य में निवेश के लिए सरकार की ओर से कुल 14 करोड़ रुपया की इक्विटी ग्रांड दिया गया। जिससे करीब 1.25 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
किसान सम्मान निधि eKYC ऑनलाइन 2022
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को 10 वी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम eKYC करना आवश्यक कर दिया है यदि आप भी एक पात्र किसान है और किसान सम्मान निधि योजना योजना के लिए eKYC करना चाहते है तो आपको दी गयी प्रक्रिया का पालन करना होगा
- सर्वप्रथम आप किसान सम्मान निधि लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपको फार्मर कॉर्नर में ईकेवाईसी नामक (eKYC Option) विकल्प दिखाई देगा
- इस विकल्प पर क्लिक करें और एक नया वेब पेज खोलें
- इसके बाद मांगी गई जानकारी (Aadhar Card Number) आधार कार्ड का नंबर भरकर Search Option पर क्लिक करें

- इसके पश्चात आपके सामने लाभार्थी का डाटा खुल कर आएगा
- अब मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही प्रकार भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
- इस प्रकार से आपका किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केवाईसी पूर्ण हो जाएगी

किसान सम्मान निधि के लिए ई केवाईसी अनिवार्य
सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि लिस्ट के अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक ई केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी अपडेट करवाने के निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर महा में सभी राज्य सरकारों को पत्र भेजे गए थे। जिसमें सभी लाभार्थियों के ई केवाईसी अपडेट करने से संबंधित जानकारी प्रदान की गई थी। सभी राज्य सरकारों द्वारा जिले के कृषि अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी लाभार्थियों का ई केवाईसी अपडेट करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
- इस संबंध में सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के बीच ई केवाईसी अपडेट कराने की जानकारी प्रदान करें।
- ई केवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमैट्रिक सिस्टम से अपडेट किया जा सकता है।
- इसके अलावा लाभार्थी ई केवाईसी स्वयं मोबाइल से विभाग के पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपडेट कर सकता है।
- यदि किसानों द्वारा समय पर ई केवाईसी अपडेट नहीं किया गया तो उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
1 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी 10वीं किस्त की राशि
PM Kisan Yojana की 10वी किस्त प्राप्त करने वाले सभी पात्र नागरिकों को जल्द सरकार द्वारा ₹2000 की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। यह राशि 1 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी 10वीं किस्त की राशि । सरकार द्वारा दसवीं किस्त की राशि प्रदान करने की सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। यदि आप भी 10वीं किस्त प्राप्त करने के पात्र हैं तो आप अपनी स्टेटस की जांच करके पता लगा सकते हैं की आपकी किस्त का क्या स्टेटस है।
यदि स्टेटस में आरएफटी साइंड बाय स्टेट लिखा हुआ आता है तो इस स्थिति में 10वीं किस्त की राशि आपके खाते में अगले हफ्ते तक आ जाएगी। राज्य सरकारों द्वारा तेजी से आरएफटी साइन करके आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे कि आवेदकों को दसवीं किस्त की राशि जल्द प्रदान कर दी जाए। यदि आप के कागजातों में कोई गलती नहीं है तो आपके खाते में 10वीं किस की राशि समय से पहुंच जाएगी।

सभी किसानों के खाते में जल्द आएगी दसवीं किस्त की राशि
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई है। लेकिन अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में 10वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है। ऐसे में किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि दसवीं किस की राशि उनके खाते में क्यों नहीं आई है। किसानों को इस संबंध में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि दिसंबर से मार्च की किस्त की राशि 31 मार्च 2022 तक किसानों के खाते मे आती रहेगी। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 12.44 करोड़ से अधिक किसान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड है एवं 105195002 किसानों के खाते में अब तक 10वीं किस्त की राशि पहुंचाई जा चुकी है। कई किसान ऐसे हैं जिनका नाम पिछली लिस्ट में था लेकिन इस लिस्ट में नहीं है।
इस संबंध में किसान अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके दर्ज कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किए गए बदलाव
स्टेटस चेक करने का विकल्प:
किसानों के लिए इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात स्टेटस खुद चेक करने की सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा के अंतर्गत किसानों द्वारा आवेदन की स्थिति, बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा पोर्टल पर जाकर अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता दर्ज करके स्टेटस से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सरकार द्वारा इस संबंध में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब किसान मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना स्टेटस नहीं चेक कर सकेंगे। किसानों को अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा तभी किसान अपना स्टेटस देख सकेंगे।
ई केवाईसी अनिवार्य:
सरकार द्वारा सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी करने के लिए किसानों द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध किसान कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करके। इसके पश्चात उनको ई केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके माध्यम से किसान का आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण हो सकेगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाने के लिए निकटतम सीएससी केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। ईकेवाईसी को घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की मदद से पूरा किया जा सकता है।
जोत की सीमा को किया गया समाप्त:
शुरुआत में केवल उन्हीं किसानों को पात्र माना गया था जिनके पास कृषि योग्य खेती जमीन 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी। सरकार द्वारा अब इस बधता को खत्म कर दिया गया है। जिसके कारण वश इस योजना का लाभ 14.5 करोड़ किसानों को प्राप्त हो रहा है।
आधार कार्ड को किया गया अनिवार्य:
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा सकता।
खुद कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन:
इस योजना के अंतर्गत किसान अपना पंजीकरण खुद भी कर सकते हैं। यह सुविधा सरकार द्वारा इस उद्देश्य से उपलब्ध करवाई गई है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे। अब किसानों को लेखपाल, कानूनागाे और कृषि अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
केसीसी और मानधन योजना का लाभ:
सभी किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को केसीसी एवं मानधन योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। केसीसी के माध्यम से 4% पर ₹300000 तक का किसानों को ऋण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा मानधन योजना के अंतर्गत अंशदान करने का विकल्प भी पीएम किसान स्कीम से प्राप्त हुए राशि से चुना जा सकता है।
किसान सम्मान निधि योजना 9वी किस्त
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक सरकार द्वारा 8 किश्ते प्रदान की जा चुकी है। जिनके माध्यम से ₹2000- ₹2000 रुपए की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान को एक वर्ष में कुल ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है। जो कि ₹2000 रुपए की तीन किस्तों में 4 महीने के अंतराल पर प्रदान की जाती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना की 9वी किस्त की राशि 9 अगस्त 2021 को जारी कर दी गई है।
जिसके माध्यम से किसानों के खाते में ₹2000 रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजे गए हैं। 9वी किस्त के माध्यम से 9.75 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है एवं सरकार द्वारा ₹19500 करोड़ रुपया की राशि 9वी किस्त प्रदान करने के लिए खर्च की गई है। अब तक इस योजना के संचालन के लिए 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।
PM Kisan Status– 8th Installment
Kisan Samman Nidhi Yojana सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता की जाती है। यह आर्थिक सहायता (तीन किस्तों में रुपए 2000 देकर) किसानों को किस्तों में प्रदान की जाती है। अब तक सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 8 किस्त जारी की जा चुकी है। 8वीं किस्त की राशि सरकार द्वारा किसानों के खाते में 14 मई 2021 को जारी की गई है। 8वी किस्त के अंतर्गत लगभग 9,50,67,601 करोड किसानों के खाते में 20,667,75,66,000 हज़ार करोड़ रुपए ट्रांसफर किये गए है। किसान सम्मान निधि योजना 8वीं किस्त की जानकारी आप हमारे द्वारा बताई गयी प्रक्रिया द्वारा जाँच सकते है|
12 करोड़ किसानों को पहुंचा किसान सम्मान निधि का लाभ
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 12 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। एवं इन 12 करोड़ किसानों में से 2.5 करोड़ किसान उत्तर प्रदेश के हैं। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मनोहर सिंह द्वारा साझा की गई है। उनके द्वारा मथुरा के दीन दयाल पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित किसान सम्मान समारोह में किसानों को संबोधित भी किया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इस योजना के संचालन के लिए अब तक 1.60 लाख करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं. इस समारोह में उन्होंने मथुरा के 71 किसानों को भी सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों को को 1.43 लाख करोड़ रुपए का भुगतान भी किया गया है।
किसान सम्मान निधि 8वीं किस्त के अंतर्गत हस्तांतरित राशि
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | किसानों की संख्या | हस्तांतरित राशि |
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड | 15857 | 32642000 |
आंध्र प्रदेश | 4301882 | 9437854000 |
अरुणाचल प्रदेश | 91811 | 189014000 |
आसाम | 1246277 | 4048380000 |
बिहार | 7758514 | 15795196000 |
छत्तीसगढ़ | 2460478 | 5174490000 |
दिल्ली | 12226 | 25584000 |
गोवा | 8584 | 18302000 |
गुजरात | 5479600 | 11559276000 |
हरियाणा | 1729311 | 3561590000 |
हिमाचल प्रदेश | 901777 | 1832414000 |
जम्मू एंड कश्मीर | 855835 | 1793784000 |
झारखंड | 1388264 | 2861544000 |
कर्नाटका | 5167535 | 10652594000 |
केरला | 3339880 | 6849242000 |
लद्दाख | 16535 | 33726000 |
मध्य प्रदेश | 8095544 | 16753310000 |
महाराष्ट्र | 9160108 | 18920402000 |
मणिपुर | 282506 | 574982000 |
मेघालय | 8967 | 18078000 |
मिजोरम | 85662 | 180476000 |
नागालैंड | 174564 | 351162000 |
उड़ीसा | 2590315 | 7204622000 |
पुडुचेरी | 10154 | 20360000 |
पंजाब | 1756246 | 3537126000 |
राजस्थान | 6615374 | 14024320000 |
तमिल नाडु | 3715536 | 7519080000 |
तेलंगाना | 3542673 | 7244320000 |
दमन और दीव | 9666 | 19986000 |
त्रिपुरा | 208075 | 423616000 |
उत्तर प्रदेश | 22508275 | 51505252000 |
उत्तराखंड | 825615 | 1699022000 |
वेस्ट बंगाल | 703955 | 2815820000 |
Total | 95067601 | 206677566000 |

Overview Of Kisan Samman Nidhi Yojana List 2022
योजना का नाम | किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट |
इनके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के छोटे और सीमांत किसान |
उद्देश्य | किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.pmkisan.gov.in/ |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
लाभ | रुपए 6000 की आर्थिक सहायता |
आरंभ तिथि | 1-12-2018 |
पांचवी क़िस्त हेतु सम्मिलित की गयी लाभार्थियों की संख्या | 8.69 करोड़ |
छठी क़िस्त आरम्भ तिथि | 10 April 2020 |
सातवीं क़िस्त आरम्भ तिथि | 25 December 2020 |
आठवीं क़िस्त जारी करने की तिथि | 14 May 2021 |
नौवीं क़िस्त जारी करने की तिथि | 9 Augest 2021 |
दसवीं क़िस्त जारी करने की तिथि | 1 January 2022 |
माह अप्रैल 2020 में जारी की गयी धनराशि | 7,384 करोड़ |
पीएम किसान सम्मान पंजीकरण फॉर्म | यहां क्लिक करें |
पीएम किसान सम्मान लाभार्थी स्थिति | यहां क्लिक करें |
लाभार्थी सूची की जाँच करें | यहां क्लिक करें |
किसान सम्मान निधि योजना आवेदन पत्र | यहां क्लिक करें |
आठवीं किस्त की राशि ना प्राप्त होने पर यहां संपर्क करें
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट की आठवीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। यह आठवीं किस्त की राशि 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंचाई गई है। यह राशि लगभग 20000 करोड रुपए की है। यदि आपके खाते में आठवीं किस्त की राशि नहीं आई है तो आपको इसके लिए शिकायत दर्ज करनी होगी। यह शिकायत आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके दर्ज कर सकते हैं या फिर ईमेल लिख कर भी आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 011-24300606/ 011-23381092 है तथा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है। पीएम किसान के हेलडेक्स के ईमेल पर केवल सोमवार से शुक्रवार तक ही संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा लाभार्थी अपने क्षेत्र के लेखपाल या कृषि अधिकारी से भी संपर्क करके शिकायत दर्ज कर सकता है।
पात्र किसान पंजीकरण कर के प्राप्त करें 4000 रुपए
केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना आठवीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। इस आठवीं किस्त के माध्यम से 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 20000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। वे सभी किसान जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह रजिस्ट्रेशन करवा कर आठवीं किस्त की राशि एवं अगले माह की नवी किस्त की राशि प्राप्त कर सकते हैं।
- किसानों को रजिस्ट्रेशन 30 जून 2021 के पहले पहले करवाना होगा। यदि किसानों द्वारा 30 जून 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया तो जुलाई में उन्हें आठवीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी एवं अगस्त में उन्हें नवी किस्त की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस तरह किसानों को 2 माह के अंदर अंदर लगभग ₹4000 प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत साल की पहली किस्त की राशि 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ट्रांसफर की जाती है एवं तीसरी किस्त की राशि 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- यदि आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं और आपके खाते में लाभ की राशि नहीं पहुंच रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क स कर सकते हैं। या आप इमेल भी लिख सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1800 11 55266, 155261, 011–23381092 तथा 0120–6025109 है। ईमेल आईडी pmkisaan-ict@gov.in है।
कुल 135000 करोड़ रुपए की राशि अब तक की गई खर्च
किसान सम्मान निधि योजना को 1 दिसंबर 2018 को आरंभ किया गया था। जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन रिश्तो में प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना के माध्यम से 135000 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। जिससे 11 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है। जिसमें से 60000 करोड़ रुपए की राशि कोरोनाकाल में किसानों के खाते में हस्तांतरित की गई है। छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव के अंतर्गत आरंभ किया गया था। लगभग 12 करोड किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
वह सभी किसान जिनको 8वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है उन्हें अलग से 9वी किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके खाते में खुद ही किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 9वी किस्त की राशि सरकार द्वारा पहुंचा दी जाएगी।
अपात्र होने की स्थिति में की जाएगी प्रदान कि गई राशि की वसूली
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि लिस्ट के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। यह राशि किसानों को ₹2000 रुपए की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा पिछली कुछ किस्तों से यह देखा गया है कि कई ऐसे किसान है जो इस योजना के पात्र नहीं है या फिर फर्जी है लेकिन इसके बावजूद भी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे सभी किसानों को इस योजना का लाभ आने वाले समय में नहीं प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा सभी किसानों की जांच की जाएगी।
- कई राज्यों में काफी बड़ी संख्या में भी ऐसे किसान निकले हैं जिनको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तो प्राप्त हो रहा है लेकिन वह इस योजना के पात्र नहीं है।
- ऐसे सभी किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपात्र किसानों से इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए पैसों की वसूली करें और यह सुनिश्चित करें कि आने वाले समय में किसी भी अपात्र किसान को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाए।
फील्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से की जाएगी अपात्र किसानों की जांच
अपात्र किसानों को किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट का लाभ ना पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिससे कि केवल वही किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो इस योजना के पात्र हैं। वह सभी जानकारी जो किसान अपने आवेदन के साथ अटैच करता है उसका अब फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान किसान की राजस्व में भूमि रिकॉर्ड, टैक्स पेयर ना होने के संबंधित जांच की पुष्टि आदि की जाएगी। जिसके पश्चात यह तय किया जाएगा कि किसान को आगे इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा या नहीं। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि आप किसान सम्मान निधि योजना के पात्र नहीं है तो आपके खाते में अब तक जमा की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
पिछली किस्त के दौरान 33 लाख ऐसे किसान पाए गए थे जो इस योजना के पात्र नही थे। केंद्र सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को पहुंचाया जाए जिनका नाम से खेत खसरा है।
किसान सम्मान निधि योजना 7वी किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त की राशि भेजने की घोषणा की गई थी। यह राशि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म दिवस के दिन किसानों के खाते में भेजी गई हैं। 25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने किसानों से बात की। उन्होंने बताया कि देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड रुपए से ज़्यादा रकम भेजी गई है। यह राशि एक सिंगल क्लिक के माध्यम किसानों के बैंक अकाउंट से पहुंचाई गई है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 10 हजार करोड रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंचाए गए हैं।किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को मिलेगा मानधन योजना का लाभ
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ₹6000 की प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 7 किस्तों की राशि प्रदान कर दी गई है। आठवीं किस्त की राशि अप्रैल 2021 में लाभार्थी किसानों के खाते में डाली जाएगी। अब इस योजना के सभी लाभार्थी सालाना ₹36000 वाली किसान मानधन योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। किसान मानधन योजना एक प्रकार की पेंशन स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु होने के बाद प्रतिमाह ₹3000 की राशि का भुगतान किया जाता है। इस योजना के लाभार्थियों को यह लाभ प्राप्त करने के लिए अलग से किसी भी डॉक्यूमेंट को जमा करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ किसान क्रेडिट कार्ड धारक भी उठा सकते हैं।
लाभ प्राप्त करने के लिए अंशदान के विकल्प का करना होगा चयन
लगभग 11 करोड पीएम किसान निधि खाता धारकों को किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग से पैसा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है और ना ही कोई अलग से दस्तावेज लगाने की आवश्यकता है। यदि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी मानधन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उनको अंशदान का विकल्प का चयन करना होगा। यह चयन नजदीकी कियोस्क सेंटर पर जाकर किया जा सकता है। यदि आप अंशदान का चयन करेंगे तो आपको प्रतिवर्ष मिलने वाले ₹6000 में से मानधन योजना की मंथली किस्त कट जाएगी और 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद आपको सालाना ₹36000 भी प्राप्त कर सकते हैं एवं किसान सम्मान निधि योजना के ₹6000 भी प्राप्त कर सकते हैं।
मानधन योजना का लाभ वह नागरिक भी उठा सकते हैं जो PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हो। वह सभी किसान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है वह किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए। लाभार्थी की आयु के हिसाब से उसे ₹55 से लेकर ₹200 तक के प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट का उद्देश्य
सम्मान निधि योजना को देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जो कि ₹2000 की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से देश के किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से उचित फसल स्वास्थ्य एवं उचित फसल की पैदावार सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी के साथ किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा एवं उनको बेहतर आजीविका प्राप्त होगी।
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट बजट की घोषणा
सरकार द्वारा सन 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 1 फरवरी 2021 को हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा यूनियन बजट की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है कि इस बजट के माध्यम से सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। यूनियन बजट 2021 के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों के हित में कई सारी घोषणाएं की गई हैं। कृषि कल्याण मंत्रालय को वित्त वर्ष 2021 के लिए 1,31,531 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। यह बजट पिछली बार से 5.63% अधिक है। आवंटित राशि का आधा हिस्सा प्राधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर खर्च किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत 65000 करोड का बजट निर्धारित किया गया है। इसी के साथ एग्री इंफ्रा फंड, सिंचाई कार्यक्रम, कृषि रिसर्च आदि के लिए भी सरकार द्वारा फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार द्वारा एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट को भी 16.5 लाख करोड़ करने की घोषणा की गई है।
किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी वर्षगांठ
प्राधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी 2019 को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ कि गई थी। इस योजना को आरंभ हुए 2 साल पूरे हो चुके हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत कई किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। लगभग 11.64 लाख किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में ₹6000 तीन किस्तों के माध्यम से पहुंचाए जाते हैं। यह किस्त ₹2000 की होती हैं। इस योजना के अंतर्गत किस्त की राशि हर 4 महीने में किसानों के खाते में पहुंचाई जाती है। वह सभी किसान जिनका नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसान सम्मान निधि योजना 8वी किस्त के कुछ नए दिशा निर्देश
अब तक किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 7 किस्ते सरकार द्वारा किसानों को प्रदान की जा चुकी है। 8वीं किस्त मई के अंत तक इस योजना के लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। ऐसे सभी किसान जो इस योजना के पात्र नहीं है उन्हें इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुआ पैसा वापस करना होगा। अपात्र किसान आगे से इस योजना का लाभ न उठा पाए इसलिए सरकार द्वारा कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जोगी कुछ इस प्रकार है।
- म्यूटेशन हुआ जरूरी: किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने म्यूटेशन को जरूरी कर दिया है। अब इस योजना का लाभ किसान तभी उठा सकेगा जब उनके पास कृषि भूमि स्वयं के नाम पर आवंटित हो। वह सभी किसान जो अपने दादा परदादा की जमीन में एलपीसी के आधार पर किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे उन्हें योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए म्यूटेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इन नए नियमों का प्रभाव पुराने लाभार्थियों पर नहीं पड़ेगा।
- प्लॉट नंबर देना भी हुआ अनिवार्य : किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए अब प्लॉट नंबर होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। हमारे देश में कई सारे किसान ऐसे हैं जिनकी संयुक्त भूमि है और जो खातियानी जमीन के आधार पर इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इन सभी किसानों को अपने हिस्से की जमीन अपने नाम पर करानी होगी। तभी वह इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। वह सभी किसान जो किसान सम्मान निधि योजना के लिए नया रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं उन्हें आवेदन फॉर्म में अपना प्लॉट नंबर भी लिखना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi 7th Installment
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता ₹6000 की होती है। जो कि सरकार द्वारा 2000-2000 की किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अब तक छह किस प्रदान कर दी गई है। छठी किस्त अगस्त के महीने में प्रदान की गई थी। अब सरकार द्वारा किसानों को सातवी किस्त प्रदान करने की तैयारी चल रही है। किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त 25 दिसंबर 2020 से जारी होना शुरू होगी। वे सभी किसान जिन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन किया है उनके बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवी किस्त आ जाएगी।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवी तथा इस वर्ष की आखिरी किस्त सरकार द्वारा 25 दिसंबर 2020 को किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
- इस बात की घोषणा सरकार दोपहर 12:00 बजे 25 दिसंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेगी।
- इसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किस्त की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किसके अंतर्गत किसानों के बैंक अकाउंट में 18000 करोड रुपए पहुंचाए जाएंगे।
- इस आर्थिक सहायता से लगभग 9 करोड किसानों को लाभ पहुंचेगा।
- आयोजन के दौरान सरकार विभिन्न राज्यों के किसानों से बात भी करेगी तथा उनके समस्याओं को सुनेगी और उनका समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
pmkisan.gov.in New List 2022
देश के जिन छोटे व सीमांत किसानो ने अभी तक इस योजना के तहत आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करे और फिर पीएम किसान सम्मान निधि योजना नई लिस्ट 2022 में अपना नाम देखे और इस योजना का लाभ उठाये । इस सूची में तहत 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले छोटे व सीमांत किसानो को भी सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी । सभी किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से लाभार्थी सूची में अपना नाम बड़ी सरलता से देख सकते है । आप किस प्रकार Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana List 2022 में अपना नाम देख सकते है इसकी जानकारी हमने नीचे दी हुई है । नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करके आप सूची में अपन नाम आसानी से देख सकते है ।
लाभार्थी की सूची की वैधता
लाभार्थियों की सूची केंद्र सरकार को राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की जाएगी। ऐसे में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों की पात्रता का सत्यापन कर ले। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान किए गए लाभार्थियों की सूची 1 वर्ष के लिए मान्य होगी। 1 वर्ष के बाद राज्य द्वारा दोबारा सभी पात्र किसानों की सूची प्रदान की जाएगी। हालांकि राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर उन किसानों के नाम अपलोड किए जा सकते हैं जिनकी पहचान बाद में की गई हो। सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को समय-समय पर पात्र किसानों के नाम पोर्टल पर अपडेट करने होंगे।
लाभ की राशि का हस्तांतरण
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता ₹2000 की किस्तों में 4 महीने के अंतराल पर प्रदान की जाती है। इस योजना का कार्यान्वयन आधार लिंक इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस के माध्यम से किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य है। 31 मार्च 2021 तक के लिए असम, मेघालय एवं जम्मू कश्मीर को आधार नंबर देने अनिवार्य नहीं है। इन सभी राज्यों को अपना आधार इनरोलमेंट 31 मार्च 2021 तक पूरा करना होगा। इसके बाद इन राज्य के नागरिकों को भी अपना आधार नंबर इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदान करना होगा। राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी एक लाभार्थी को दो बार पैसे ना पहुंचे।
इस योजना के अंतर्गत लाभ की पूरी राशि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में राज्य सरकार के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। केंद्र सरकार राज्य सरकार के खाते में लाभ की राशि भेजेगी। राज्य सरकार यह राशि सभी किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाएगी। राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को सभी पात्र किसानों की पहचान करके किसानों की सूची केंद्र सरकार तक पहुंचानी होंगी।
कोई टिप्पणी नहीं: